Header Ads

PUBG Mobile में आया मैप का नया वर्ज़न Erangel 2.0, इसमें बहुत कुछ होगा खास

PUBG Mobile को पबजी की कंपनी लगातार अपडेट करती जा रही है। इस मोबाइल गेम में सबसे पुराने और लोकप्रिय मैप यानि Erangel में कुछ नए और बड़े अपडेट्स को पेश किया है। पबजी कंपनी में हाल ही में Miramar 2.0 अपग्रेड के आने के बाद लग रहा है कि अब पबजी मोबाइल के Erangel मैप में भी बहुत बड़ा अपडेट होने वाला है। इस नए अपडेट मैप का नाम Erangel 2.0 हो सकता है।



Erangel मैप का नया फीचर

स्पोर्ट्सकीडा की एक रिपोर्ट के मुताबिक Erangel मैप के ग्राफिक्स और मैकेनिक्स दोनों चीजों में कई बदलाव और सुधार भी किए हैं। आपको बता दें कि Erangel 2.0 को चीन में खेले जाने वाले पबजी मोबाइल के वर्ज़न गेम फॉर पीस के बीटा वर्ज़न में जोड़ा गया है। इस अपडेट किए गए मैप में नया रूट, नया और पहले से अच्छा ग्राफिक्स, अल्ट्रा एचडी ग्राफिक्स, गाड़ियों के लिए बेहतर कस्टोमाइज़ेबल कंट्रोल्स जैसे बहुत सारे फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं।

इसमें जो नया रूट प्लानर लगाया दिया जाएगा, इसकी वजह से पबजी मोबाइल खेलने वाले प्लेयर्स अपने मैप में पहले ही अलग-अलग जगहों पर मार्क लगा सकते हैं और डिसाइड कर सकते हैं कि उन्हें कहां-कहां जाना है। इससे प्लेयर्स पहले ही तय कर सकते हैं तो कि उन्हें मैप में किस रास्ते से जाना है और कहां-कहां जाना है। इससे एक खास फायदा ये होगा कि प्लेयर्स को बार-बार मैप खोलकर देखने की जरूरत नहीं होगी।

No comments